PM Awas Yojana Gramin List: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की नई लिस्ट जारी, इनको मिलेंगे ₹1.20 लाख, ऐसे चेक करे नाम

PM Awas Yojana Gramin List: भारत सरकार की ओर से देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीब और कमजोर परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) चलाई जा रही है। इस योजना के तहत ऐसे परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है, जिनके पास खुद का घर नहीं है।

सरकार की ओर से मैदानी क्षेत्रों के लाभार्थियों को 1.20 लाख रुपये और पहाड़ी क्षेत्रों के परिवारों को 1.30 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाती है। इसके अलावा, पात्र लाभार्थियों को कम ब्याज दर पर होम लोन भी दिया जाता है, जिससे वे आसानी से अपना सपना घर बना सकें। अगर अपने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवेदन किया था तो आप नई लिस्ट में अपना नाम जरुर चेक करें।

PM Awas Yojana Gramin List 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के उन परिवारों को स्थायी घर उपलब्ध करवाना है जो आज भी कच्चे मकानों या किराए के घरों में रह रहे हैं। सरकार ने हाल ही में PM Awas Yojana Gramin List 2025 जारी कर दी है, जिसमें उन सभी लाभार्थियों के नाम शामिल हैं जिनके आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। अगर आपने इस योजना के तहत आवेदन किया था, तो अब आप अपना नाम इस सूची में ऑनलाइन देख सकते हैं।

यदि आपका नाम इस सूची में है, तो आपके खाते में जल्द ही योजना की पहली किस्त की राशि भेजी जाएगी, जिससे आप पक्का मकान बनाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। यह योजना ग्रामीण परिवारों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है, जिससे उन्हें अब खुद का घर बनाने का सपना पूरा करने में मदद मिलेगी।

PM Awas Yojana Gramin के लिए पात्रता

  • पीएम आवास योजना का लाभ केवल भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक ही उठा सकते हैं।
  • आवेदक के पास खुद का पक्का मकान नहीं होना चाहिए, वह कच्चे घर या किराए के घर में रह रहा हो।
  • परिवार की पहचान 2011 की सामाजिक आर्थिक जनगणना (SECC) सूची के आधार पर की जाएगी।
  • आवेदक गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाला होना चाहिए।
  • जिन परिवारों के पास दो कमरे, कच्ची दीवार और कच्ची छत वाले घर हैं, वे भी इस योजना के अंतर्गत योग्य माने जाएंगे।
  • आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • किसी सरकारी या निजी आवास योजना से पहले लाभ नहीं लिया होना चाहिए।
  • बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है ताकि राशि सीधे डीबीटी माध्यम से ट्रांसफर की जा सके।

PM Awas Yojana Gramin के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • पंचायत से स्वीकृति प्रमाण पत्र

PM Awas Yojana Gramin List Check कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद “AwaasSoft” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद “Report” के सेक्शन में जाना है और वहां “Beneficiary Details for Verification” पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनना होगा।
  • इसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को सही-सही भरना है और “Submit” बटन पर क्लिक करना है।
  • इतना करते ही आपके सामने PM Awas Yojana Gramin List 2025 खुल जाएगी।
  • अब आप आसानी से इस सूची में अपना नाम खोज सकते हैं और यह देख सकते हैं कि आप इस योजना के लाभार्थी हैं या नहीं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon