Maiya Samman Yojana 16th Installment Date: सभी महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगे 16वीं किस्त के 2500 रूपये, फाइनल तिथि जारी

Maiya Samman Yojana 16th Installment Date: झारखंड की महिलाओं के लिए शुरू की गई मईया सम्मान योजना एक बड़ी सहायता देने वाली योजना है, जिसके तहत हर महीने पात्र महिलाओं को ₹2500 सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजे जाते हैं। यह राशि महिलाओं को घर-परिवार चलाने, जरूरी खर्च पूरे करने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने में बड़ी मदद करती है।

राज्य सरकार की ओर से कुछ समय पहले ही 15वीं किस्त दिवाली से पहले जारी की गई थी, जिससे लाखों महिलाओं को राहत मिली है। अब सभी की नजरें 16वीं किस्त पर टिकी हुई हैं। सरकार की तरफ से तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है और महिलाओं को उम्मीद है कि जल्द ही उनके खाते में एक बार फिर ₹2500 की सहायता राशि आने वाली है।

Maiya Samman Yojana 16th Installment Date

राज्य सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मईया सम्मान योजना की 16वीं किस्त को जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों की जांच और DBT वेरिफिकेशन तेजी से कर रहा है ताकि भुगतान में किसी तरह की दिक्कत न आए।

अनुमान यह लगाया जा रहा है कि 16वीं किस्त 15 नवंबर से 20 नवंबर के बीच जारी की जा सकती है। हालांकि आधिकारिक नोटिस जल्द ही पोर्टल पर जारी किया जाएगा। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि जिन महिलाओं की जानकारी पहले से सही है, उन्हें सबसे पहले भुगतान मिले। वहीं जिनका डेटा अपडेट होना बाकी है, उन्हें भी समय पर राशि मिल सके।

16वीं किस्त में इन महिलाओं को ₹5000 मिलेंगे

सरकार ने इस बार एक खास फैसला लेते हुए उन महिलाओं को दो किस्तों की राशि एक साथ देने की व्यवस्था की है, जिनकी 15वीं किस्त पेंडिंग थी। यानी ऐसी महिलाओं को Maiya Samman Yojana 16th Installment में कुल ₹5000 मिलेंगे। वहीं जिनकी सभी किस्तें समय पर मिली हैं, उन्हें नियमित रूप से ₹2500 की ही राशि भेजी जाएगी। इससे पिछली बार वंचित रह गई महिलाओं को इस भुगतान में बड़ी राहत मिलेगी।

इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेगा लाभ

झारखंड सरकार पहले चरण में प्रदेश के 12 जिलों को प्राथमिकता दे रही है। इन जिलों में रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं। इन जिलों की महिला लाभार्थियों का DBT वेरिफिकेशन पहले ही पूरा हो चुका है और सभी बैंक विवरण सही पाए गए हैं। इसलिए इन जिलों की महिलाओं के खातों में Maiya Samman Yojana 16th Installment की ₹2500 राशि सबसे पहले भेजी जाएगी।

Maiya Samman Yojana 16th Installment के लिए पात्रता

  • महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • महिला या परिवार के नाम पर चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए (ट्रैक्टर को छोड़कर)।
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और DBT एक्टिव होना जरूरी है।
  • जिन महिलाओं का आवेदन होल्ड पर है, उन्हें भौतिक सत्यापन पूरा करना होगा।

Also Read :- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की नई लिस्ट जारी, इनको मिलेंगे ₹1.20 लाख, ऐसे चेक करे नाम

Maiya Samman Yojana 16th Installment Status Check कैसे करें?

अगर आप यह जानना चाहती हैं कि मईया सम्मान योजना की 16वीं किस्त आपके खाते में आई है या नहीं, तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। वहां लॉगिन सेक्शन में जाकर अपना आधार नंबर या आवेदन नंबर डालकर लॉगिन करें। इसके बाद “किस्त स्थिति देखें” ऑप्शन में जाकर आसानी से अपना पेमेंट स्टेटस देख सकती हैं।

इसके अलावा, किस्त आने पर आपके मोबाइल नंबर पर बैंक से SMS मिल जाएगा। अगर SMS नहीं मिलता है तो पासबुक अपडेट कराएं या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर स्टेटस जांच सकते हैं। साथ ही, अगर आप UPI ऐप जैसे PhonePe, Google Pay या Net banking का उपयोग करती हैं, तो वहां से भी अपनी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री में भुगतान की जानकारी देख सकती हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon